छत्तीसगढ़

राज्य में बिलासपुर वन वृत्त में सर्वाधिक 2.77 लाख मानक बोरा तेन्दूत्ता का संग्रहण हुआ…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – राज्य में चालू वर्ष के दौरान समस्त 6 वनवृत्तों में से बिलासपुर वन के अंतर्गत सर्वाधिक 2 लाख 76 हजार 670 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इसमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 110 करोड़ 21 लाख रूपए की संग्रहण राशि का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष के दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन में 522 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के 13 लाख 5 हजार 710 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।

Advertisement
Advertisement

राज्य लघु वनोपज से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत वन मंडलवार बिलासपुर में 11 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि के 29 हजार 715 मानक बोरा, मरवाही में 7 करोड़ 78 लाख रूपए की राशि के 19 हजार 440 मानक बोरा तथा जांजगीर-चांपा में 01 करोड़ 51 लाख रूपए की राशि के 3 हजार 763 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इसी तरह रायगढ़ में 17 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि के 44 हजार 702 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 28 करोड़ रूपए की राशि के 70 हजार 157 मानक बोरा, कोरबा में 17 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि के 42 हजार 960 मानक बोरा तथा कटघोरा में 26 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि के 65 हजार 932 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button