छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी…. बनाये गए रायबरेली के ऑब्जर्वर

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि, इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली को गांधी परिवार के लिए अहम माना जाता है।

Advertisement

रायबरेली सीट पर राहुल गांधी प्रत्याशी हैं जबकि अमेठी सीट पर गांधी परिवार के करीबी रहे किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश की इन दोनों हाई-प्रोफाइल सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है। कांग्रेस ने गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ रही इन दोनों सीटों पर 3 मई को नामांकन के आखिरी दिन सुबह में उम्मीदवार की घोषणा की थी। तमाम अटकलों के विपरीत राहुल गांधी ने अमेठी छोड़कर रायबरेली लड़ने का फैसला किया जबकि अमेठी सीट से गांधी परिवार और अमेठी-रायबरेली से 30-40 साल से जुड़े केएल शर्मा को कैंडिडेट बनाया गया है। नामांकन के दिन अशोक गहलोत को लेकर प्रियंका गांधी अमेठी गई थीं और बहुत संक्षिप्त भाषण के बाद राहुल के नामांकन में रायबरेली चली गई थीं। प्रियंका ने उस दिन कहा था कि वो 6 मई को आएंगी और फिर चुनाव तक रायबरेली और अमेठी में ही रहेंगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button