• lokswarad_9
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
बिलासपुर

VIDEO : ट्रैफिक अव्यवस्था से बचने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला….

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को शहर पहुंच रहे हैं। मुख्य समारोह जेपी वर्मा कॉलेज के स्थान पर अब लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में होगा। बताया जाता है कि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने स्थान बदल दिया है। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में बड़ा सा डोम तैयार किया जा रहा है। इसके बीच एक बड़ा सा मंच बनाया जाएगा जहां मुख्यमंत्री समेत विभिन्न विभागों के मंत्री बैठेंगे। जिला प्रशासन की निगरानी में तैयारियां की जा रही है। आपको बता दें कि व्यापार विहार स्थित तारामंडल के अलावा तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए गए कुछ कार्यों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। 11 सौ करोड़ के इस विकास कार्यों का लोकार्पण के बाद शहर वासियों को बहुत सी नई सुविधाएं मिलेंगी। देखिये वीडियो 👇

Advertisement
अब मुख्यमंत्री यहां करेंगे लोकार्पण

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button