बिलासपुर

जयंती के दिन शहीदे आजम भगत सिंह को भूल गया बिलासपुर..नेताओं के जन्मदिन पर तोरण झंडे फ्लेक्स और पटाखे फोड़ने वालों को शहीद-ए-आजम की याद भी नहीं

Advertisement

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – मंगलवार को भगत सिंह की 114 वी जयंती थी। शहीद भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे।
देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले इस वीर सपूत की जयंती पर नगर निगम ने जगमल चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा की न तो सफाई करवाई और न ही किसी राजनैतिक दल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण ही किया।‌ जगमल चौक में लगी शहीद भगतसिंह की प्रतिमा.. जयंती के दिन बिलासपुर शहर के लोगों और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की उपेक्षा झेलती रही। देश की आजादी में लिए अपनी जान कुर्बान करने वीर सपूत शहीद भगतसिंह को उनकी जयंती पर ही भूल गये लोग।

Advertisement
Advertisement

देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले इस वीर सपूत का के मान सम्मान के प्रति, ऐन जयंती के दिन बिलासपुर की जनता बिलासपुर ने जो निष्ठुरता दिखाइ है। वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह का अपमान ही कहा जाएगा। शहर में जब भी किसी राजनैतिक दल के नेता का जन्मदिन होता है। तो पूरा बिलासपुर फ्लेक्स बैनर से ढंक जाता है। उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा रहता है। लेकिन इसी शहर के लोगों ने भगत सिंह के जन्मदिन के दिन पर, कोई कार्यक्रम करना तो दूर, उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई करना भी मुनासिब नहीं समझा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button