छत्तीसगढ़

शादी समारोह में खाना खाने से 15 लोग पड़े बीमार….अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूरजपुर जिले में शादी समारोह में खाना खाने से 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन – फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मामला भैयाथान के केवरा गांव का है।

Advertisement

दरअसल, रविवार को पंडो बस्ती के एक घर में विवाह हो रहा था। उसी शादी घर में खाना खाने से 15 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द के साथ ही उल्टी और चक्कर आने जैसी दिक्कत शुरू हो गई। आनन – फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

Advertisement

डॉक्टरों ने कहा कि, सभी मरीज खतरे से बाहर है। सभी मरीजों को कुछ देर बाद घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि, गर्मी बहुत तेज है। गर्मी के दिनों में बाहर का खाना खाने से बचे और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीएं लू से बचे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button