बिलासपुर

बिलासपुर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची किन्नरों की लड़ाई…..

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – कलेक्टर से मिलने की जिद करती एक किन्नर अर्धनग्न हालत में कलेक्ट्रेट पहुँच गई। शहर के दोनों किन्नर गुटों ने उसे नकली बताकर पीटा और बख्शीश नही मांगने की धमकी दी है। रोते हुए फरियाद लगाती रजिया ने आत्मदाह की धमकी दी है।

Advertisement

साहब मैं मौत से नही डरती लेकिन मैं भूख से मरना नही चाहती। यह कहते हुए रजिया किन्नर अपनी व्यथा बताकर कलेक्टर से मदद की गुहार लगाने उनके दफ्तर पहुँच गई। कॉलेक्ट्रेट परिसर में रोते हुए उसने बताया शहर के दोनों किन्नर गुटों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। नकली कहकर बख्शीश मांगने पर उसे सरे बाजार बुरी तरह पीटा गया और कपड़े फाड़ दिए गए। अपने ही समुदाय के लोगों से प्रताड़ित किन्नर ने भूख से मरने की बजाय प्रशासन से आत्महत्या करने की इजाजत मांगी है। इस दौरान महिला पुलिस उसे आगे बढ़ने से रोक रही थी। वो लगातार कलेक्टर से मिलकर अपनी आपबीती सुनाना चाहती थी। अपनों से ठुकराई किन्नर का दर्द और आर्थिक तंगी दूर करने की पहल की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button