बिलासपुर

दगोरी रेलवे स्टेशन में हुई हत्या का खुलासा : अवैध संबंध के चलते पति ने की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या…..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – दगोरी रेलवे स्टेशन के करीब एक युवक की हत्या कर उसके शव को पटरी पर रखने के मामले का खुलासा हो गया है। अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की थी।

Advertisement
Advertisement

हत्या के बाद दगोरी रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर शव रखने के मामले का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर चार महीने पहले वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। इस बीच पहले उसने मृतक से दोस्ती की। दशहरा पर्व के दिन तीनों एक बाइक में सरगांव स्थित शराबभट्टी पहुंचे। शराब पीने के बाद आरोपी ने मृतक के सिर पर आठ बार पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। प्रेम प्रसंग की वजह से घटना को अंजाम दिया था।

Advertisement

विभीषण वर्मा का शव दगोरी स्टेशन के करीब पटरी पर मिला था।जीआरपी को मामला संदेहास्पद लगा। घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर खून लगा एक पत्थर भी जीआरपी को मिला,इसी से लगे खेत में खून के धब्बे थे जिसके बाद जीआरपी ने जांच शुरु की और फुटेज खंगालने लगी। जीआरपी की टीम सरगांव के शराबभट्टी भी पहुंची। जहां मृतक के साथ दो युवक एक ही बाइक में नजर आए। युवकों की पहचान ग्राम दैहानपारा भोथीडीह थाना भाटापारा निवासी चंद्रेश साहू और कृतिमान यदु  निवासी निपनिया के रूप में हुई। संदेह के आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाने ले आई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि चंद्रेश साहू ने ही कृतिमान यदु के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी चंद्रेश साहू का ससुराल मृतक के ठीक घर के सामने हैं। उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। मृतक का मुख्य आरोपी की पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसकी जानकारी छह से सात महीने चंद्रेश को मिली। उसने पत्नी को समझाया। पर वह नहीं मानी। वह मृतक के लिए पति को भी छोड़ने के लिए तैयार थी। इसी बात को लेकरआरोपी चंद्रेश ने दोस्त कृतिमान के साथ मिलकर हत्या कर दी।

Advertisement

दोनों ही आरोपियों ने शव को पटरी रख दिया ताकि यह लगे कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की।फिलहाल जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button