अम्बिकापुर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह का निधन, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने किया शोक व्यक्त….

Advertisement

अंबिकापुर – सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रधारी सिंह नहीं रहे। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज यहां के होलीक्रास अस्पताल में चल रहा था। कुछ देर पहले उन्होंने अंतिम सांसें ली। परिवार में केवल उनकी पुत्री डा आभा है जो होलीक्रास हास्पिटल में ही पदस्थ हैं। मिलनसार और सहज, सरल स्वभाव के कंवर राज परिवार के सदस्य चक्रधारी सिंह वर्ष 1980 से 1984 तक सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के संसद सदस्य थे। उनका जन्म 1936 में हुआ था।उनके निधन का समाचार मिलते ही सरगुजा कांग्रेस में शोक है।

Advertisement
Advertisement

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने किया शोक व्यक्त : सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रधारी सिंह के निधन पर सीतापुर विधायक व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविभाजित मध्यप्रदेश में सरगुजा के सांसद रहे स्व. चक्रधारी सिंह जी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करता हूॅं। मेरी संवेदनाएं स्व. चक्रधारी सिंह जी के परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button