छत्तीसगढ़

बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना….

Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम बदलने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत महसूस होने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के सुकमा,दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर साथ ही नारायणपुर जिले में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही गरियाबंद, बालोद, धमतरी और राजनांदगांव जिले में तेज आंधी तूफान के साथ गरज चमक होने की बात कही गई है‌।

Advertisement

वर्तमान में प्रदेश की अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा बस्तर संभाग के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की माने तो बीते बुधवार को प्रदेश का रायगढ़ जिला सबसे गर्म रहा है। प्रदेश के सभी इलाकों में धूप छांव होने के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा रात में तापमान 27 डिग्री रहा है‌। हालांकि दिन और रात के तापमान की तुलना करें तो इसमें करीब 2 डिग्री का अंतर देखा गया है। वहीं अगर आज मौसम विभाग के बात करें तो आज रायपुर का मौसम साफ बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तापमान की बात करें तो रायपुर का तापमान 39.9 डिग्री रहा है। इसके अलावा बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा है। बस्तर संभाग का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा तो वही न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button