अम्बिकापुर

वितरित किया गया स्वेच्छा अनुदान राशि


(मुन्ना पाण्डेय ) : लखनपुर+(सरगुजा) – स्वास्थ्य मंत्री टी 0एस0 सिंह देव के अनुशंसा व प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव के सुझाव पर पैलेस रोड बाबा के कार्यालय मैं स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया।

Advertisement


प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव के कर कमलों से ग्राम पुहपूटरा के 15 ग्रामीण हितग्राहियों को 10 हजार का चेक अनुदान राशि के रूप में दिया गया। मुंशी पैकरा, राजेंद्र, भागीरथी, रामबली, उमेश, देव प्रसाद, अजय, हरनारायण, चित्रलेखा, वीरेंद्र, शिवप्रसाद, श्याम बरदास, नंदलाल दसराज, उक्त सभी ग्रामीण कार्यालय में आकर अपना अपना चेक विक्रमादित्य सिंह देव के हाथों प्राप्त किए।

Advertisement
Advertisement


प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव ने बताया ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद गरीब तबके के लोगों को स्वैच्छा अनुदान राशि सहयोग के रूप में दिया गया है। इस मौके पर नगरीय नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव कांग्रेसी युवा नेता उत्कर्ष पांडे मुजीब खान आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button