गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही में फिर से लौटी ठंड, उत्तरी हवाओ के कारण ठंड बढ़ी, लोगों ने लिया अलाव का सहारा….

Advertisement

(उज्जवल तिवारी) : पेंड्रा – उत्त्तरी हवा का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इस कारण रात में तापमान फिर से कम होने लगा है। जहां हवाओं के कारण ठंड दस्तक दे रही है। जिसमें लोग ठंड के कारण अलावा का सहारा लेते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं हम आपको बता दें कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पिछले 2 दिनों से उत्तरी हवाओं की चलने के कारण ठंड दस्तक दे रही है। अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा ठंड एवं गर्मी के होने के कारण बीमारी हो रही है। जिसके चलते लोग घरेलू उपचार के साथ साथ डॉक्टरी इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा जिले से लगे अमरकंटक की बात करें तो पहाड़ से लगे होने के कारण यहां का तापमान लगभग 8 से 9 डिग्री के पास था। अब यह देखना होगा कि आखिर कब तक ठंड अपना असर दिखाती है।

Advertisement

वनांचल में खुशनुमा वातावरण :

Advertisement

मौसम में टंडकता के बीच इन दिनों वनांचल क्षेत्र में वातावरण खुशनुमा बना हुआ है। दिनभर ठंडी हवा के साथ शाम के बाद तापमान में अनुकूलता के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह ठंड पड़ रही है। इस बीच पलास के फूल प्रकृति की सुंदरता बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button