देश

क्या ममता के खिलाफ रण में प्रियंका को उतारेगी भाजपा…..

(शशि कोन्हेर) : कोलकाता – पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव है, यहां से टीएमसी की कैंडीडेट ममता बनर्जी हैंहाल में हुए विधानसभा चुनाव में प्रियंका एंटली से भाजपा की उम्मीदवार थीं, पर टीएमसी के स्वर्ण कमल से हार गईं थी।

Advertisement

पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों समसेरगंज, जंगीपुर और भवानीपुर में 30 सितंबर को उपचुनाव हैं। भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी लड़ेंगी। ममता नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से 1956 वोटों से हारी थीं इसलिए उन्हें सीएम बने रहने के लिए चुनाव जीतना जरूरी है।

Advertisement
Advertisement

बीजेपी ममता के खिलाफ एडवोकेट प्रियंका टिबरेवाल को उतार रही है। भाजपा के एक बड़े नेता ने बताया कि प्रियंका का नाम तय हो चुका है, अब सिर्फ औपचारिकताएं बाकी हैं। भाजपा की पहली पसंद प्रियंका नहीं थीं। पार्टी उतारना तो बड़ा चेहरा चाहती थी ताकि इस चुनाव को नंदीग्राम जैसा रंग दिया जा सके, लेकिन सभी बड़े नेताओं ने ममता के खिलाफ उतरने से इनकार कर दिया।पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हो चुके मिथुन चक्रवर्ती से भी संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया। बड़े नेताओं को भी जमानत जब्त होने का डर है, इसलिए वे अपना नाम खराब नहीं करना चाहते।

Advertisement

कांग्रेस ममता के खिलाफ कैंडीडेट नहीं उतारेगी–कांग्रेस ने ममता बनर्जी के खिलाफ कोई कैंडीडेट नहीं उतारने का निर्णय लिया है। विधानसभा चुनाव कांग्रेस और लेफ्ट ने गठबंधन में लड़ा था। वहीं लेफ्ट ने एडवोकेट श्रीजी बिस्वास को कैंडीडेट बनाने का निर्णय लिया है लेकिन कांग्रेस गठबंधन में होने के बावजूद उनका प्रचार नहीं करेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button