देश

दिग्विजय सिंह के बयान से भाजपा को मिला कांग्रेस के खिलाफ नया हथियार, सीएम शिवराज सिंह ने पूछा आखिर कांग्रेस के डीएनए में पाकिस्तान परस्ती क्यों है..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : यह कोई पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के कारण कांग्रेश अड़चन में फंसी हो। अपने विवादित बोल से दिग्विजय सिंह कई बार कांग्रेस को मुश्किलों में फसा चुके हैं। अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा हथियार दे दिया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दिग्विजय सिंह के बयान को लपक लिया है और कांग्रेस को घेर लिया है। मोदी सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा प्रहार किया है। शिवराज ने दिग्विजय सिंह के बयान पर राहुल गांधी से सफाई मांगी तो कांग्रेस के ‘डीएनए में पाकिस्तान प्रेम’ होने की बात कही।

Advertisement
Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं। वह दिखा रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।’

Advertisement

शिवराज ने आगे कहा, ‘मैं तो राहुल गांधी जी से जवाब मांगता हूं कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। आप भी सेना के कमजोर होने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं। यह देशभक्ति नहीं है। हमारी सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो कम से कम कांग्रेस न करे।’ शिवराज ने यह भी कहा कि कभी दिग्विजय सिंह के राज में मध्य प्रदेश सिमी का गढ़ बन गया था।

Advertisement


शिवराज से पहले सोमवार शाम मोदी सरकार में मंत्री और मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दिग्विजय सिंह पर करारा प्रहार किया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने को राष्ट्र विरोधी मानसिकता बताया तो यह भी याद दिलाया कि वह आतंकववादी ओसामा के नाम के साथ ‘जी’ लगा चुके हैं। सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी; जाकिर नायक के साथ मंच साझा करना; अपने भाषणों से लगातार मातृशक्ति के प्रति असम्मान; दिग्विजय सिंह जी ने अपनी राष्ट्र विरोधी क्रियाओं की सूची में आज एक और अध्याय को जोड़ा।


दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले को लेकर सवाल ऐसे समय में उठाए हैं जब उनके गृहराज्य मध्य प्रदेश में कुछ ही महीनों बाद चुनाव होने जा रहे हैं। यह वजह है कि मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह के बयान को लपक लिया है और इसका इस्तेमाल कांग्रेस के खिलाफ शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने भी नुकसान की आशंका को देखते हुए दिग्विजय सिंह के बयान से तुरंत पल्ला झाड़ लिया। लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई बयानबाजी को भाजपा ने कांग्रेस और राहुल से जोड़ते हुए यह साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव में इसे जोरशोर से उठाएगी।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने?
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सोमवार को सवाल उठाया और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,’वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button