देश

उस शख्स ने कर दी फ्लाइट में पेशाब… गरमाया मामला, दर्ज हुआ केस

(शशि कोन्हेर) : एयर इंडिया एयरलाइंस ने उस शख्स पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया, जिसने नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क से दिल्ली की फ्लाइट में यात्रा कर रही एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब किया था। एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है कि फ्लाइट में महिला यात्री को अत्यधिक परेशानी हुई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना से डीजीसीए को अवगत कराया गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Advertisement


एयर इंडिया ने कहा, ”एक यात्री ने न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में अस्वीकार्य और बुरा व्यवहार किया, जिससे महिला यात्री को अत्यधिक परेशानी हुई। इस मामले में पुलिस ने पहले ही शियाकत दर्ज की है। पीड़ित यात्री को न्याय सुनिश्चित करने के लिए एयर इंडिया कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ नियामक प्राधिकरणों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button