बिलासपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी चुनाव तो हम भारी बहुमत जीतेंगे ही… 2024 के लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज हां दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ना केवल छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी। वरन सन 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान भी छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम ही लहराएगा। यह दावा डॉक्टर रमन सिंह ने बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

Advertisement
Advertisement

3 दिन के सघन प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि भाजपा आरक्षण विरोधी है। और वही आरक्षण विधेयक को अधर में लटकाए हुए हैं। डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही थी जिसने आरक्षण की ऐसी व्यवस्था की जिससे प्रदेश के सभी वर्ग को विशेष संतुष्टि मिली। पत्रकारों ने जब यह सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता मुसवा भिलाई कुकुर जैसी भाषा बोल रहे हैं.. इसके जवाब में डॉ रमन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद अमर्यादित भाषा में बात कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बड़े पदों पर हो रही नियुक्तियों को लेकर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि लेनदेन के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं। प्रदेश में ईडी की कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा‌ लगाए गए आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में भी ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है। तब छत्तीसगढ़ में इसे लेकर इतनी हाय तौबा क्यों मच रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button