बिलासपुर

पूर्व सांसद गोदिल प्रसाद अनुरागी का देहावसान

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर से लोकसभा के सांसद रह चुके श्री गोदिल प्रसाद अनुरागी का आज सुबह 5 बजे देहांत हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे श्री अनुरागी का इलाज निजी अस्पताल के बाद उनके घर से ही चल रहा था। उनके अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके उपयुक्त इलाज के निर्देश दिए थे। 2 माह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे श्री अनुरागी कोमा की स्थिति से गुजर रहे थे। अंतिम समय में उनकी पुत्री कमला कोसले उनके पास मौजूद थी। छोटी बेटी तानिया अनुरागी ने बताया कि बिलासपुर के विधायक श्री शैलेश पांडे एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय केसरवानी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 1928 में रतनपुर के नवापारा में जन्मे श्री अनुरागी 1967 से 1971 तक मस्तूरी क्षेत्र के विधायक रहे और इसके बाद 1980 से 1985 तक उन्होंने बिलासपुर सांसद पद का दायित्व निभाया। स्वर्गीय अनुरागी के 1 पुत्र और दो पुत्रियां कमला कोसले और तान्या अनुरागी हैं। उनके पुत्र का देहावसान हो गया है। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम नवापारा में 2 बजे किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button