छत्तीसगढ़

देखें-VIDEO-पुलिस का कहना है कि मृतक कांग्रेस का न नेता था और न महामंत्री.., लेकिन उसकी कार के नंबर प्लेट में भी लिखा है “महामंत्री” जिला कांग्रेस कमेटी..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। आज दोपहर बाद बिलासपुर में सकरी के पास संजू त्रिपाठी की हत्या को लेकर पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। मृतक को खबरों में कांग्रेस नेता बताया जाने पर बिलासपुर पुलिस ने अपने अधिकृत पोर्टल में अधिकृत रूप से कहा है कि संजू त्रिपाठी कांग्रेस नेता नहीं था और ना ही कांग्रेस में किसी पद पर था। यह पुलिस की अपनी जानकारी होगी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही संजू त्रिपाठी के जन्मदिन पर शहर के कई प्रमुख अखबारों में फुल पेज के विज्ञापन दिए गए थे।

Advertisement
Advertisement

जिनमें से कुछ में उसे कांग्रेसी नेता तो किसी ने पूर्व महामंत्री तो किसी ने कुछ और बताया गया था। इस विज्ञापन के जारी होने के बाद कायदे से कांग्रेस को अधिकृत रूप में यह खंडन करना था कि संजू त्रिपाठी न तो कांग्रेस का नेता है और ना ही महामंत्री है तथा कांग्रेस का उससे कोई संबंध नहीं है। लेकिन कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी ने अखबारों में कुछेक विज्ञापनों में उसे कांग्रेस नेता बताए जाने पर अधिकृत रूप से आपत्ति नहीं की।

Advertisement

हत्या की घटना के बाद अभी तक कांग्रेस की ओर से ऐसा कोई खंडन जारी भी नहीं हुआ है। लेकिन कांग्रेस से पहले पुलिस ने अपने अधिकृत पोर्टल में यह दावा किया है कि मृतक संजीव त्रिपाठी ना तो कांग्रेस का महामंत्री था और ना ही वह किसी पद में था..! एक बात और पुलिस का कहना है कि मृतक कांग्रेस का न नेता था और ना महामंत्री..! लेकिन हत्या के समय संजू त्रिपाठी इस कार पर सवार था कार की नंबर प्लेट पर भी लिखा हुआ है.. महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी..! तो फिर ऐसा क्या हो गया जो पुलिस को यह बताना पड़ रहा है कि मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button