देश

महिंद्रा XUV700 का नया Blaze Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Mahindra & Mahindra ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mahindra XUV700 का नया स्पेशल Blaze एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने इस एडिशन को 24.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया है. जानकारी के अनुसार ब्लेज़ एडिशन केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव पावरट्रेन और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ उपलब्ध होगा.

Advertisement



इस एडिशन में पेट्रोल एटी, डीजल एटी और मैनुअल गियरबॉक्स के विकल्प दिए जाएंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि 2024 Mahindra XUV700 Blaze Edition केवल कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया गया है और Mahindra ने इस एसयूवी में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं. Mahindra XUV700 Blaze Edition नेपोली ब्लैक हाइलाइट्स के साथ नए मैट ब्लेज़ रेड कलर में तैयार किया गया है.

Advertisement



वहीं इसकी रूफ, एक्सटीरियर रियरव्यू मिरर, ग्रिल और अलॉय व्हील को ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है. इसके अलावा इंटीरियर में भी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. केबिन के अंदर ब्लैक फिनिश दिया गया है, जो इसके लुक को ज्यादा स्पोर्टी अपील देता है. इतना ही नहीं, Mahindra ने इसके एसी वेंट्स, सेंटर कंसोल और अपहोल्स्ट्री पर रेड स्टिचिंग का इस्तेमाल किया है.



इसके अलावा Mahindra XUV700 Blaze Edition में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस कार को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है, जिसमें पहला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है और दूसरा 2.2-लीटर डीजल इंजन है. जहां इसका पेट्रोल इंजन 200 bhp की पावर और 380 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है, वहीं डीजल इंजन 184 bhp की पावर और 450 Nm तक का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है.



इन इंजन के साथ उपलब्ध गियरबॉक्स विकल्पों के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट हैं. SUV को मौजूदा समय में 13.99 लाख रुपये से 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है बेचा जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button