छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को विजय की अगुआई में गोबर और गोमूत्र भेंट करने उमड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : जैसा कि बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय केशरवानी ने पहले ही घोषणा कर रखी थी कि आज 22 नवंबर को बिलासपुर के कांग्रेसजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव को गोबर और गोमूत्र भेंट करने उनके नेहरू चौक स्थित बंगले तक जाएंगे।

Advertisement

और इसी के अनुसार आज कांग्रेश जनों ने बाकायदा शंख और पितांबरी धारण कर सांसद साव के निवास के आसपास अच्छा खासा मजमा जमा लिया।

Advertisement
Advertisement

हमें बिल्हा सकरी बिलासपुर बेलतरा कोटा रतनपुर बेलगहना और मस्तूरी से बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहले कांग्रेश भवन में पहुंचे और उसके पश्चात शंखनाद करते हुए नेहरू चौक तथा वहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सरकारी आवास की ओर निकल पड़े।

Advertisement

हालांकि पुलिस ने बेरि कटिंग और टीन की दीवारों से खासा अवरोध खड़ा कर दिया था जिसके कारण कांग्रेसजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बंगले तक नहीं पहुंच पाए। लेकिन इस दौरान तकरीबन एक डेढ़ घंटे तक अच्छा खासा मजमा और तमाशा लगा रहा जिसका शहर के लोग आनंद लेते रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button