छत्तीसगढ़

संजू त्रिपाठी की हत्या पर प्रदेश कांग्रेस ने जारी की प्रतिक्रिया लेकिन बिलासपुर की कांग्रेस मुंह पर अभी तक क्यों लगे हैं ताले..? पढिये प्रदेश कांग्रेस ने मामले में क्या कहा..?

रायपुर/14 दिसंबर । यह कैसी विडंबना है कि बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस नेता कहे जाने वाले संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में कांग्रेस की अधिकृत प्रतिक्रिया प्रदेश प्रवक्ता श्री सुशील शुक्ला ने एक बयान के जरिए जारी की। के प्रदेश स्तरीय प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया पार्टी की ओर से जारी की। लेकिन बिलासपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस मामले में पहले भी और हत्या की घटना के बाद भी अपने मुंह पर ताले लगा रखे हैं और किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिली है।  घातक प्रदेश कांग्रेश की बात है उसकी ओर से प्रदेश प्रवक्ता द्वारा जारी की गई प्रतिक्रिया में कहा गया है कि बिलासपुर में गोली बारी की घटना तथा उसमें एक व्यक्ति की मौत की कांग्रेस ने दुख व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। भाजपा आपराधिक घटना पर राजनीति मत करें। मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था। सरकार ने पुलिस को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने के निर्देश दिये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सभ्य समाज में एक भी अपराधिक घटना अस्वीकार्य है। कांग्रेस सरकार अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण के लिये काम कर रही है। भाजपा द्वारा घटना विशेष के आधार पर पूरे राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना गलत है। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब की अपेक्षा राज्य में अपराधों में कमी आई है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नागरिकों विशेष कर महिलाओं को भय मुक्त जीवन जीने का वातावरण देने को प्राथमिकता में रखा। यही कारण है कि राज्य में अपराधों और महिला अत्याचार की घटनाओं में कमी आयी। सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति मुस्तैदी का ही परिणाम है कि राज्य में नक्सल जैसे घटनाओं में भी कमी आयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि वर्तमान सरकार में प्रशासनिक सक्रियता और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तेजी से बढ़ी है जिसके चलते ना केवल अपराधों में नियंत्रण हो रहा है, बल्कि अपराधी भी पकड़े जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पहले दिन ही स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति संविधान और कानून से ऊपर नहीं है और अपनी कार्यवाहीयों से इस तथ्य को प्रमाणित भी किया है। कोई भी आरोपी, कोई भी अपराधी, कोई भी षड्यंत्रकारी कानून और संविधान के दायरे से बाहर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button