छत्तीसगढ़

हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगाने की उड़ रही है खबरें

रायपुर:   अनिश्चतकालीन हड़तालियों पर सख्ती के मूड में सरकार है। खबर है कि कल से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर राज्य सरकार एस्मा लगा सकती है। सरकार ने इसे लेकर विचार करना भी शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले ही कर्मचारियों की मांगों पर विचार करते हुए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये भी आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है, आने वाले दिनों में जो भी कर्मचारियों की मांगें हैं, उस पर भी सरकार सहानुभूति पूर्वक फैसला लेगी, लेकिन कर्मचारी आंदोलन पर अडिग है।

Advertisement

लिहाजा राज्य सरकार ने सख्ती की तैयारी कर ली है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर हो रहे इस हड़ताल को लेकर राज्य सरकार कर्मचारियों पर कार्रवाई कर सकती है। आपको बता दें कि इस आंदोलन से कई कर्मचारी और शिक्षक संगठन ने दूरियां बना रखी है। सरकार ने कामकाज का सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार कर दी है।

Advertisement
Advertisement

राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वो संविदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मार्फ़त व्यवस्था सुचारु रूप से काम चलायें। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में उन कर्मचारियों की सूची मंगायी थी, जो हड़ताल में जा रहे थे। वहीं शनिवार को डीपीआई ने भी सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र जारी कर शिक्षकों की लिस्ट मांगी है।

Advertisement

जाहिर है, सरकार ने सख्ती की पूरी तैयारी कर ली है। सूत्क बताते हैं कि अगर कल से आंदोलन शुरू हुआ तो देर शाम तक राज्य सरकार प्रदेश में एस्मा लगाने का आदेश जारी कर सकती है। सरकार की तरफ से सपष्ट संकेत हैं कि जब खुद शासन स्तर पर कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है तो फिर आंदोलन के जरिये सरकारी कामकाज और स्कूलों में व्यावधान का क्या औचित्य । लिहाजा अब सरकार पूरी तरह से सख्ती के मूड में आ गयी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button