देश

किस नेता के इस्तीफे से महाराष्ट्र कांग्रेस में आया संकट.. इतने बड़े नेता ने क्यों दिया इस्तीफा..? पढ़ें पूरी खबर

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र कांग्रेस में दरार बढ़ती नजर आ रही है। खबर है कि वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले ही उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर सवाल उठाए थे। कहा जा रहा है कि नासिक से सत्यजीत तांबे के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरने और चुनाव जीतने के बाद प्रदेश कांग्रेस में तनातनी तेज हो गई है।

Advertisement

हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता थोराट ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में मौजूदा प्रदेश प्रमुख पटोले के साथ काम करने में असमर्थता जताई थी। हालांकि, पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पटोले ऐसे किसी पत्र से इनकार करते रहे। उन्होंने कहा कि इसबारे में जानकारी नहीं है।

Advertisement
Advertisement

खबर है कि थोराट ने पत्र में नजरअंदाज किए जाने का भी जिक्र किया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने जानकारी दी है कि राज्य में होने वाले फैसलों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरिष्ठ नेता के करीबी ने जानकारी दी, ‘थोराट ने अपने पत्र में कांग्रेस नेतृत्व के सामने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम करने में असमर्थता जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि वे (पटोले) उनके खिलाफ काफी नाराजगी रखते हैं और उनके साथ काम करना मुश्किल होगा। थोराट ने फैसलों पर चर्चा में शामिल नहीं करने की भी शिकायत की है।’

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button