बिलासपुर

VIDEO : नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने आज वहां बोला धावा..और खाली कराया बेजा कब्जा…!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने आज अरपापार सरकंडा क्षेत्र में डीएलएस कॉलेज के पास सड़क किनारे बेजा कब्जा करने वाले बेजा कब्जा धारियों को बेदखल किया। नगरनिगम के द्वारा इन स्थानों पर गरीब वर्ग के लोगों को व्यवसाय करने के लिए दी जाने वाली गुमटियां रखी जाएंगी। लेकिन उसी जगह पर बेजा कब्जा धारियों के द्वारा बांस बल्ली लगाकर कब्जा किया गया था। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने इस बेजा कब्जा को समाप्त कर बेजाकब्जाधारियों को बेदखल किया।

Advertisement

इसी स्थान पर सड़क किनारे नगर निगम द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को दी जाने वाली गुमटियां रखी जाएंगी। वहां सर्वप्रथम 17 गुमटियां रखी जाएंगी। बाद में कुछ और गुमटियां वहां रखकर गरीब वर्ग के लोगों को छोटा-मोटा व्यवसाय करने के लिए आवंटित की जाएगी। आज नगर निगम ने इन गुमटियों को रखने के लिए बेजा कब्जाधारियों को बेदखल कर जगह खाली कराई। इस दौरान नगर निगम अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी श्री प्रमिल शर्मा, नगर निगम के इंजीनियर श्रीकांत नायक, संतोष वर्मा, शिव कुमार जायसवाल तथा सरकंडा थाना के स्टाफ और अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button