देश

21 मई को हज के लिए 298 यात्रियों को लेकर रवाना होगी पहली उड़ान……

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : हज यात्रा के लिए उड़ानें 21 मई से शुरू होंगी। इसी दिन जायरीनों का पहला जत्था मुकद्दस सफर के लिए रवाना होगा। शुक्रवार को लखनऊ के डीएम  समेत अन्य अफसरों ने हज हाउस का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

लखनऊ एयरपोर्ट से 11 हजार 500 जायरीन हज यात्रा करेंगे। साथ ही वाराणसी के 2500 यात्री भी यहीं से हज जाएंगे। कुल 14 हजार जायरीन लखनऊ एयरपोर्ट से हज के लिए जाएंगे। हज के लिए विशेष उड़ानें सऊदी एयरलाइंस संचालित करेगी। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार पहली उड़ान 298 यात्रियों को लेकर दोपहर 12 बजे लखनऊ से मदीना के लिए उड़ान भरेगी। उसी दिन दोपहर 3:05 बजे दूसरी उड़ान भी 298 योत्रियों के साथ मदीना की ओर रवाना होगी। हज यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस साल 2022 की तुलना में लखनऊ एयरपोर्ट से 154 फीसदी अधिक जायरीन हज के लिए जाएंगे। पिछले साल 5,500 लोगों ने हज यात्रा की थी।

Advertisement

उड़ान से छह घंटे पहले चेकइन प्रक्रिया होगी शुरू

Advertisement

सरोजनीनगर स्थित हज हाउस का डीएम सूर्य पाल गंगावर ने निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि उड़ान से छह घंटे पूर्व चेकइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उड़ान के समय से चार घंटे पहले ही बसों से यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। डीएम ने बताया कि जायरीन हज हाउस पहुंचने लगे हैं। हज यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। पूरे परिसर में साफ सफाई के लिए नगर निगम की टीमों को लगाया गया है। हज यात्रियों की सुविधा के लिए पानी और खाने के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने बताया की सऊदी एयरलाइन के स्टाफ के काउंटर भी हज हाउस में ही बनाए गए है। यात्री वहीं पर समान जमा कराकर चेक इन कर सकेंगे। हज यात्रियों के ठहरने के लिए एसी कमरों की व्यवस्था की गई है। मेडिकल शिविर भी लगाया गया है।

एयरपोर्ट पर जायरीनों के लिए मिलेंगी ये सुविधाएं

– टर्मिनल-1 पर प्रवेश और विशेष गेट की व्यवस्था की गई है।
– औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अलग से हेल्प डेस्क रहेगी।
– सीआईएसएफ, इमिग्रेशन, कस्टम का समन्वय किया गया है।
– एक अलग बैगेज स्क्रीनिंग सुविधा रहेगी ताकि ज्यादा समय न लगे
– हज यात्रियों के लिए धार्मिक गतिविधि के अलग क्षेत्र तय किए गए।।
– पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग वजूखाना, नमाज क्षेत्र।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button