देश

ये कहते हैं… दिग्विजय सिंह….भारत में कभी बहुसंख्यक नहीं होगा, मुस्लिम समाज..!!

Advertisement

2028 तक हिंदू और मुस्लिमों में फर्टिलिटी रेट बराबर हो जाएगीमुस्लिम आबादी के नाम पर डराने की राजनीति हो रही है। क्या भारत में मुस्लिम समाज की आबादी हिंदुओं से अधिक हो जाएगी। क्या आने वाले समय में हिंदू भारत में अल्पसंख्यक होंगे। इन सवालों के जवाब में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं कि दरअसल इस डर की मार्केटिंग की जा रही है और कुछ हिंदूवादी संगठन अपने मकसद को हासिल करने में जुटे हैं। दिग्विजय सिंह ने आंकड़ों के जरिए बताने की कोशिश की दरअसल मुस्लिम समाज बहुसंख्यक नहीं होगा।

Advertisement
Advertisement


दिग्विजय सिंह का कहना है कि स्टडी के मुताबिक 1951 से मुस्लिम समाज की आबादी में गिरावट आई है, बड़ी बात यह है कि मुसलमानों की प्रजनन दर में हिंदुओं से ज्यादा गिरावट है। इस समय एक मुस्लिम शख्स 2.7 बच्चे पैदा कर रहा है जबकि हिंदू समाज में यह आंकड़ा 2.3 का है। अगर इस आधार पर आंकलन करें तो 2028 तक देश में हिंदू और मुसलमानों की संख्या बराबरी पर होगी। लिहाजा इस तरह का तर्क पेश करना की मुस्लिम इस देश में बहुसंख्यक होंगे बेमानी है।

Advertisement

हिंदू और मुसलमान के नाम पर सिर्फ डर की राजनीति
दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक तरह हिंदूवादी संगठन यह कहते हैं कि अगर नहीं चेते तो एक बार फिर देश पर कौन राज करेगा। सभी लोग जानते हैं कि वो कौन का इशारा किसके लिए होता है। उसके ही था ओवैसी की पार्टी है जो हमेशा मुस्लिम राग अलापते रहते हैं। उन्हें मुस्लिम समाज पर हमेशा खतरा नजर आता है। दरअसल ये दोनों विचारधारा सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति कर रही हैं। हिंदू और मुसलमान को नाम पर लोगों को डरा कर वोट पाने की महज कोशिश है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button