देश

साले ने दिनदहाड़े जीजा को मौत के घाट उतारा, बहन के लव मैरिज करने से था नाराज

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बहन के प्रेम विवाह करने से नारज युवक ने दिनदहाड़े अपने जीजा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने फल काटने वाले चाकू से वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। तुरंत पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं युवक ने कत्ल में इस्तेमाल चाकू के साथ थाने में सरेंडर कर दिया।

Advertisement
Advertisement

ये घटना मंडी थाना क्षेत्र के खाताखेड़ी  के संगम विहार का है। एहसान ने आठ महीने पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे युवती के भाई रब्बू से एहसान का विवाद चल रहा था। पहले तो एहसान बाहर रहता था लेकिन हाल में घर लौटा था। गुरुवार की दोपहर को उसका रब्बू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रब्बू ने चापड़ से एहसान की गर्दन पर वार कर दिया। एक ही वार में एहसान की मौत हो गई।

Advertisement

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. इसके बाद एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ रब्बू ने हथियार के साथ थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों के परिवारों में आठ साल से विवाद चल रहा है। आठ साल पहले एहसान की बहन से हत्यारोपी के भाई ने प्रेम विवाह कर लिया था तो वहीं कुछ महीने पहले एहसान ने रब्बू की बहन से शादी कर ली। जिसे लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button