भिलाई

10वीं में सप्लीमेंट्री आने से निराश छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

(रत्नाकर अलवा संवाददाता लोकस्वर टीवी दुर्ग) : मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला के आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10 वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच चल रही है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी।

Advertisement

​बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कुछ दिनों पहले ही आया है। रिजल्ट आने के बाद से पता चला कि छात्रा का अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंटरी आयी है। जिससे वह बहुत उदास थी। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते है। घर में छात्रा अकेली थी। भाई कही गया हुआ था।

Advertisement

जब वह एक बजे घर आया तो देखा कि उसकी बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने सबसे पहले पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लाश उतार कर पंचनामा की है। पुलिस का कहना है कि अबतक के जांच के अनुसार यही लग रहा है कि छात्रा अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थी और इसी तनाव में उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button