बिलासपुर

गरीबों के चावल में “दंडी” मार रही है, प्रदेश की भूपेश सरकार, भाजपा ने राशन दुकान के सामने, धरना प्रदर्शन कर किया विरोध

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाले परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलो की दर से दिया जाने वाला चावल भी प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा रोक दिया जा रहा है। या चावल विशेष रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कि सरकार की ओर से गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को दिया जाता है। गरीबों के हक का यह चावल प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें नहीं दिए जाने का भारतीय जनता पार्टी की ओर से काफी विरोध किया जा रहा है। इसके विरोध में भाजपा द्वारा राशन दुकानों के आगे धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जनाक्रोश व्यक्त करना है। इसी क्रम में बिलासपुर के तिलक नगर में वार्ड पार्षद एवं नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तिलक नगर की राशन दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गरीबों के चावल में भूपेश सरकार द्वारा दंडी मारने की हरकत से लोगों को अवगत कराया गया।

Advertisement
Advertisement

प्रति माह में प्रति सदस्य को 5 किलो चावल को गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को राज्य की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा नहीं दिए जाने पर राशन दुकान के सामने धरना प्रदर्शन दिया गया
जिसमे वार्ड पार्षद एवं उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजेश सिंह , पश्चिम मंडल भाजपा के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल , मंडल उपाध्यक्ष सुकांत वर्मा , किरण काका भुरंगी , पंकज श्रीवास्तव , जी अनंत , गिरीश गुप्ता , चंद्रशेखर बघेल , भानु श्रीवास , सुदेश वर्मा , गुप्ता जी , मनीष दुर्गे मनीषा ,संतोषी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे..

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button