छत्तीसगढ़बिलासपुर

करेंट की चपेट में आने से, मछली मारने गए युवक की मौत….

(शशि कोन्हेर) : मस्तूरी :  थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाली इटवा के कन्हैया लाल केवट पिता बहोरिक लाल उम्र 32 वर्ष पेशे से मछली मारने का कार्य करता है। मंगलवार की सुबह गांव में ही स्थित अरपा नदी में मछली मारने के लिए सुबह 9:00 बजे घर से अपने पिताजी के साथ निकला था। तकरीबन 1:00 बजे के आसपास बिजली की करेंट से मछली मारते वक्त बिजली की करंट के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई।

Advertisement

आधे घंटे बाद जब उसके पिता ने उसके नजदीक में आकर देखा तो मृत पड़ा हुआ था। जिसे आसपास के ग्रामीणों की मदद से तत्काल मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं होने की वजह से और तकरीबन 1 घंटे से डॉक्टरों के इंतजार करने के बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए, मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की कोशिश की गई।

Advertisement
Advertisement

जहां तत्काल मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने के बाद परिजन शांत हुए। 3:00 बजे के आसपास मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पहुंचे और पीएम के लिए भेजा गया।

Advertisement

मौके पर उपस्थित केवट समाज के ब्लॉक अध्यक्ष जगतराम केवट ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया जगत राम केवट के बताए अनुसार डेड बॉडी को लेकर वे घंटों हॉस्पिटल परिसर में इंतजार करते रहे पर डॉक्टर नहीं होने की वजह से काफी सारी परेशानियां हुई।

Advertisement

मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ नंदराज कंवर ने इस मामले में जानकारी दी कि युवक की पहले से ही करंट की संपर्क में आने से मौत हो गई थी, इसमें डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं है। जिस समय परिजन डेड बॉडी लेकर आए उस समय हॉस्पिटल में डॉक्टर मनीषा नायक की ड्यूटी थी जो हॉस्पिटल परिसर में उपस्थित नहीं थे जिन पर विभागीय शिकायत की गई है।

मस्तूरी थाने में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मृतक की मौत करंट के संपर्क में आने से हुई है डॉक्टर की उपस्थिति हॉस्पिटल परिसर में नहीं होने की वजह से परीजनों ने हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ और चक्का जाम करने की कोशिश की है जिसे पुलिस द्वारा समझाइश देकर मामला को शांत कराया गया पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button