बिलासपुर

दिव्यांगों में आटो ट्रायसायकल का वितरण… सभापति ने बताया..जरूरत मंदों तक पहुंच रही सरकार की योजना

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर -:- जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अरुण सिंह,सभापति अंकित गौरहा ने सादगी भरे कार्यक्रम के दौरान दो दिव्यांगों के बीच आटो ट्रायसायकल का वितरण किया। ट्रायसायकल मिलने के बाद दिव्यांग दोनो व्यक्तियों ने खुशी जाहिर कीय। इस दौरान दोनों दिव्यांग व्यक्तियों के आंख से खुशी के आंसू छलक उठा। हितग्राहियों ने बताया कि जीवन बहुत ही कठिन गुजर रहा था। आटो सायकल मिलने के बाद जिन्दगी थोड़ी आसान हो जाएगी। साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।

Advertisement


सादगी भरे कार्यक्रम के बीच जिला पंचायत परिसर में नेताओं और कर्मचारियों की उपस्थिति में ट्रायसाकल का वितरण किया गया। अंकित गौरहा ने अपने पंचायत क्षेत्र के दो दिव्यांगो को शासन की योजनाओं के तहत आटो ट्रायसायकल वितरित किया।

Advertisement
Advertisement


गौरहा ने बताया कि ग्राम नगरौड़ी निवासी सुन्दर कैवर्त और बैमा निवासी लक्ष्मी नारायण दिव्यांग हैं। दिव्यांग होने की वजह से दोनो को दिनचर्या के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दोनो की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान के सहयोग से समाज कल्याण विभाग ने आटो ट्रायसाकल वितरण किया। अब दोनो की जिन्दगी में थोड़ी राहत भरी ठण्डक पहुंचेगी।

Advertisement


अंकित ने कहा कि शासन प्रशासन हमेंशा गांव गरीब और किसानों के साथ है। प्रदेश की भूपेश सरकार का स्षष्ट निर्देश है कि जरूरत मंदों खासकर दिव्यांगों की सेवा जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य है। हमारा प्रयास हमेशा रहेगा कि ना केवल दिव्यांग बल्कि सभी जरूरत मंदों को शासन की जनहित नीतियों के तहत लाभ पहुंचाया जाए।

Advertisement


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन,जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के अलावा जितेंद्र पांडे,राजेश्वर भार्गव और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button