देश

मुस्लिम लड़की से प्रेम करने की सुनील को मिली तालीबानी सजा…मुंह में कपड़ा ठूंस कर पेड़ से लटका दिया.. यूपी के बरेली की घटना

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बरेली – मुस्लिम लड़की से प्रेम करने पर सुनील को तालिबानी सजा दे दी गई। मदरसे में पढ़ाने वाले लड़की के पिता व स्वजन ने उसे पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथ-पैर बांधे और गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटका दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार रात को बंधक बनाए गए सुनील ने बचने की हर जुगत की। आरोपी जब प्रताड़ित कर रहे थे, तब उसने गांव के वाट्सएप ग्रुप पर नौ वाइस संदेश वायरल किए। जिनमें वह जान बख्शने की गुहार लगा रहे। लेकिन रात होने के कारण गांव वालों ने यह मैसेज नहीं देखे। प्रकरण में छह आरोपितों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी लिखी गई है।

Advertisement

जियानगला गांव में रहने वाला सुनील कुमार मजदूरी करता था। वहीं रहने वाली सबा से उसकी प्रेम संबंध हुआ तो दोनों परिवारों में विरोध होने लगा। उसके पिता आशाराम ने बताया कि तीन महीने पहले गांव में पंचायत हुई कि सुनील व सबा एक दूसरे से बातचीत नहीं करेंगे। इसके बावजूद लड़की का पिता इसरार व रिश्तेदार धमकी देते थे।

Advertisement

शुक्रवार रात करीब 11 बजे बेटा घर में सो रहा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे रामधुन अपने खेत की सिंचाई करने गए तो बाग में पेड़ से सुनील का शव लटका देखा। सुनील के हाथ-पैर बंधे होने से हत्या साबित हो रही थी मगर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कहकर टालती रही।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दोपहर करीब एक बजे शीशगढ़ जाने वाला रास्ता जाम कर दिया। दो घंटे हंगामा होने के बाद लड़की के पिता इसरार, उसके भाई गुड्डू, अबरार, सरफराज और कुतुबपुर में रहने वाले रिश्तेदार यासीन, फजल के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button