देश

बिटिया की मेहंदी रस्म में डांस कर रहे पिता को आया हार्ट अटैक…..हुई मौत

(शशि कोन्हेर) : अल्मोड़ा – बेटी की विदाई देखना एक पिता का सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन यहां एक पिता को एक पल देखने का मौका ही नहीं मिल पाया। पिता की मौत विवाह से ठीक एक दिन पूर्व बिटिया के मेहंदी समारोह के दौरान ही हो गई। पिता अन्य रिश्तेदारों के साथ नाच रहे थे। इसी बीच अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर ही गिर गये। उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना यहां धारानौला क्षेत्र की है। दरअसल, चन्द्र शेखर लोहनी की बिटिया की शादी थी। यह शादी रविवार के रोज हल्द्वानी के एक बैंकेट हॉल में तय थी। इससे एक रोज पूर्व शनिवार रात मेहंदी का कार्यक्रम उनके घर पर ही चल रहा था। तमाम सगे-संबंधी इस खुशी के पल पर उनके घर आये हुए थे। मेहंदी व अन्य रस्में निर्विध्न चल रही थी। घर पर हंसी-खुशी का माहौल था। इस खुशी के पल में बिटिया के पिता अन्य लोगों के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। घबराये परिजन उन्हें बेस अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

Advertisement
Advertisement

पिता के असमायिक निधन के बाद बिटिया के मामा ने अपना फर्ज निभाया। चूंकि सारी तैयारियां हो चुकी थीं। अतएव विवाह टाला नहीं गया। रविवार को दुल्हन के मामा व अन्य रिश्तेदार विवाह रस्म को संपन्न कराने के​ लिए हल्द्वानी चले गए। जहां देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न हुआ। दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button