देश

सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में दोनों शूटर हुए गिरफ्तार..

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर (गैलक्सी अपार्टमेंट) के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की गुप्ता और 21 साल के श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है। इन दोनों का बिहार से बड़ा कनेक्शन है।

Advertisement
Advertisement

दोनों ही मोतिहारी जिले के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। अब बहुत जल्द मुंबई पुलिस की एक टीम मोतिहारी पहुंचेगी। और दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालेगी, और छानबीन करेगी। इस मामले में बिहार पुलिस से मुंबई पुलिस ने संपर्क किया है।

Advertisement

आपको बता दें दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस ने घटना स्थल के कई CCTV फूटेज को खंगाला और आरोपियों की पहचान की।

Advertisement

और फिर घटना के अगले दिन ही दोनों शूटर्स को पकड़ने में कामयाब रही। फायरिंग के एक आरोपी पर वसूली, मर्डर जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज है।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। इस मामले की भी जांच में पुलिस जुटी है। सलमान के घर के फायरिंग मामले से पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके चलते उन्हें केंद्र सरकार ने वाई-प्लस सिक्योरिटी दी है।

ये धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वोई गैंग की ओर से दी गई थी। कभी फोन कॉल्स, कभी ईमेल तो कभी लेटर जरिए सलमान को धमकाना का काम किया गया है। वहीं पकड़े गए दोनों शूटर से पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं। मुंबई पुलिस जल्द जांच के लिए मोतिहारी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button