देश

उज्जैन रेप कांड के आरोपी ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश, हुआ जख्मी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : उज्जैन में नाबालिग लड़की से हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने कई अहम खुलासे किये हैं। पुलिस बताया है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि भरत सोनी नाम के आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। उज्जैन पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया है। पुलिस के अनुसार, अभी इस भयानक कांड के दो आरोपी हैं।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने कहा है कि यह निर्भया जैसा गैंगरेप नहीं है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपी बनाए हैं। एक को 376 (रेप) और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा दूसरे को साक्ष्य छिपाने का आरोपी बनाया गया है। साक्ष्य छुपाने के आरोपी का नाम राकेश मालवीय है। इस घटना के बाद अब पुलिस की तरफ से कहा गया है कि ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों का अब वेरिफिकेशन होगा। थाना प्रभारी अजय वर्मा इस लड़की को गोद लेंगे।

Advertisement

पुलिस ने यह भी बताया है कि पकड़े जाने के बाद रेप के आरोपी भरत सोनी ने पुलिस की कस्टडी से भागने का प्रयास भी किया था। लेकिन भागने के दौरान वो गिरकर घायल हो गया। इसके बाद वो दोबारा उठ कर भागने के प्रयास में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर जा रही थी तब ही उसने भागने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Advertisement

स्थानीय थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया, ‘घटनास्थल पर हमलोग इस आरोपी को लेकर गए थे। वहां पर जैसे ही उसने देखा कि पुलिस अपने काम में व्यस्त है तो इसी दौरान उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तब वो वहां पर सीमेंटेड रोड से टकरा कर गिर गया उसे चोट आ गई।

इस दौरान हमारे दो पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है।’ पुलिस ने बताया कि इस दौरान पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की गई है। पुलिस ने कहा है कि हम घटनास्थल पर क्राइम सीन को री-क्रिएट करने गए थे। इसके अलावा हम लड़की के कपड़ों को बरामद करने के लिए भी वहां गए थे। लेकिन इसी दौरान आऱोपी ने भागने का प्रयास किया था।

पुलिस ने बताया है कि भरत सोनी मूल रूप से नानाखेड़ा का ही रहने वाला है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला यही है। उज्जैन में पुलिस ने 12 साल की लड़की से दरिंदगी के मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। भरत सोनी इन्हीं आरोपियों में से एक है। पुलिस ने बताया है कि वो मूल रूप से नानाखेड़ा का रहने वाला है। फिलहाल अस्पताल में भारत सोनी का उपचार कराया गया है।

उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया, ‘घटना के दिन और स्थल के हमारे पास टेक्निकल साक्ष्य हैं। बच्ची ने जिन लोगों से मदद और संपर्क किया उनसे हमने विस्तृत कथन लिए हैं और यह सब हमारी विवेचना के भाग होंगे और अभियोजन में मदद करेंगे…

उज्जैन की जनता के लिए नरेटिव फैलाने की कोशिश की जिसमें बताया गया कि लोगों ने बच्ची की मदद नहीं की। हमने जब जांच की तो पता चला कि मोहल्ले के लोगों ने आर्थिक मदद की थी। किसी ने 50 तो किसी ने 100 रुपये दिए थे। इससे अच्छा हो सकता था लेकिन उज्जैन के सभी जागरूक लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।’

उज्जैन में 12 साल की नाबालिग लड़की से हुई हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बाद वो काफी देर तक सड़क पर अर्धनग्न हालत में भटकती हुई नजर आई थी। खून से लथपथ लड़की के सड़क पर भटकने का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले को लेकर हंगामा मच गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button