सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज…..

(शशि कोन्हेर) : मुम्बई – बिग बॉस 13 के विजेता रहे और जाने माने टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार सुबह निधन हो गया था। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला का निधन कार्डिएक अरेस्ट के बाद हुआ। उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया था जहां पहुंचने से पहले उनकी सांसें थम चुकी थीं। अभी उनका शव कूपर अस्पताल में है और सुबह नौ बजे के बाद घर ले जाया जाएगा। उसके बाद दोपहर में ही सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
12 दिसंबर 1980 को मुंबई जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। बाद में साल 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने बाबुल का अंगना छूट ना टीवी सीरियल में काम किया था। सिद्धार्थ शुक्ला को लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो बालिका वधू में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ भी काम किया था।