बिलासपुर

संजू त्रिपाठी को मारने वाला शूटर हुआ गिरफ्तार….

बिलासपुर के संजू त्रिपाठी हत्याकांड के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संजू त्रिपाठी की बीते 14 दिसंबर को सकरी बाईपास में अज्ञात शूटरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

Advertisement

मामले में आरोपी संजू त्रिपाठी के भाई कपिल पिता जय नारायण समेत 21 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था।

Advertisement
Advertisement

वही गोलीकांड को अंजाम देने वाले तीन शूटर फरार थे। जिनमें से एक शूटर मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी से मिलने कटघोरा जेल पहुंचा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

14 दिसंबर 2022 की शाम सवा चार बजे सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खनिज बैरियर के पास बाईपास रोड में हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी के ऊपर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। गोली चला कर शूटर फरार हो गए थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button