देश

यात्री बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी….एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Advertisement

Advertisement


एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान प्रेम किशन पुत्र मातादीन निवासी दौराला थाना मटोर जिला मेरठ के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के मुताबिक, बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। घटना के बाद डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। ये घटना फतेगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एनएच 24 के बलिया फ्लाईओवर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button