छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान के दूसरे चरण में तीन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी है।

Advertisement

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दूसरे चरण के तहत महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि तीन सीट में से कांकेर सीट का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित है, जहां सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं राजनांदगांव और महासमुंद के कुछ इलाके भी इस खतरे से जूझ रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button