छत्तीसगढ़

BREAKING : देवती कर्मा के बंगले में, पिस्टल की सफाई करते वक्त चल गई गोली, आरक्षक की हुई मौत….

Advertisement

दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले में गोली चलने से प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गई है।

Advertisement
Advertisement

वहीं, एक जवान घायल हो गया है। उसे अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसरों के अनुसार घटना रायफल की सफाई के दौरान हुई है। रायफल साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई।

Advertisement

राजधानी के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चल गई। घटना में बंगले ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

Advertisement

साथ ही प्लाटून कमांडर के घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। फिलहाल घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह 7-8 बजे के बीच की है। देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे वीआईपी सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे।

उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले थे। और घायल भिंड के निवासी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button