देश

राहुल गांधी से तुरंत-फुरत खाली करवाया बंगला…और ये सब नेता अब  सांसद नहीं हैं.. फिर भी सालों से बंगले में…!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मोदी सरनेम वाले मामले को लेकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के साथ ही उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दे दिया गया। इस नोटिस में साफ कहा गया था कि वह 23 अप्रैल तक बंगला खाली कर दें। कांग्रेस नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस नोटिस में दी गई मियाद से 1 दिन पहले ही बंगला खाली कर दिया। और अपनी मां श्रीमती सोनिया गांधी के बंगले में रहने चले गए।

Advertisement
Advertisement

लेकिन बहुत से ऐसे नेता है जो अनेक वर्षों से सांसद नहीं है इसके बाद भी वे सांसद के रूप में आवंटित अपने बदले में बकायदा निवास कर रहे हैं। इन सांसदों में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालकृष्ण आडवाणी का नाम सबसे ऊपर है। श्री आडवाणी सन 2019 के बाद से किसी सदन के सदस्य नहीं है। फिर भी वह सरकारी बंगले में ही निवास कर रहे हैं। इसी तरह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर जोशी भी 2019 के बाद से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

Advertisement

बसपा सुप्रीमो मायावती 2017 के बाद से किसी सदन की सदस्य नहीं है। कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद भी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं इसी तरह कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल भी अप्रैल 2022 में खत्म हो चुका है। बीजेपी के एक और नेता वाईएस चौधरी अप्रैल 2022 के बाद से किसी सदन के सदस्य नहीं है।

Advertisement

सदन की सदस्यता समाप्त होने के बाद लंबे समय से सरकारी निवास में निवास कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी को सदस्यता रद्द किए जाने के 1 महीने के अंदर ही उन्हे सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दे दिया गया। जिसका पालन करते हुए उनके द्वारा अपना आवास रिक्त कर शासन को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button