देश

अमृतपाल सिंह को रखे जाने के बाद से चर्चा में है असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : 1 दिन पहले गिरफ्तार किए गए पंजाब के आतंकवादी अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में रखा गया है। अमृतपाल के छह सहयोगियों को भी इसी जेल में भारी सुरक्षा के बीच रखा गया है। इन आतंकवादियों को कैद में रखे जाने के बाद से असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल पूरे देश की मीडिया में चर्चा का विषय बन चुकी है।

Advertisement
Advertisement

हम आपको बता दें कि डिब्रूगढ़ शहर के बीचो-बीच असम ट्रंक रोड के पास फूलबागान इलाके में मौजूद सेंट्रल जेल लगभग 76203 वर्ग मीटर में फैली हुई है। इस जेल को सन् 1859-60 से शुरू किया गया था।

Advertisement

सुरक्षा की दृष्टि से अत्यधिक सुरक्षित इस जेल में चप्पे-चप्पे पर प्रहरी तैनात कर दिए गए हैं। 1859-60  में शुरू की गई इस जेल का निर्माण मात्र 2700 रुपय में किया गया था। शुरुआत के समय इस जेल में मात्र 50 कैदी थे। अभी इस जेल में 445 कैदी बंद है। जिनमें 430 पुरुष और 15 महिलाएं कैदी हैं।

Advertisement

हालांकि यहां कैदियों को रखे जाने की क्षमता 680 है। लेकिन यहां कभी भी कैदियों की अधिक भीड़ नहीं रखी जाती। पंजाब से सात लोगों को लाकर यहां रखे जाने से 48 साल पहले आपातकाल के समय में ही कुछ लोगों को दूसरे प्रदेशों से लाकर यहां रखा गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button