रायगढ़

BREAKING : VIDEO – चुनाव ड्यूटी में जा रहे जवानों से भरी बस पेड़ से टकराई….दुर्घटना में कई जवान घायल, अस्पताल में उपचार जारी

Advertisement

Advertisement

रायगढ़ – रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव ड्यूटी में जा रहे जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में लगभग एक दर्जन जवानों को चोट आयी हैं, जिन्हे उपचार के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना चालहा मंदिर के पास नीचे स्थित घाट पर हुई है, बताया जा रहा है की जवानों से भरी बस का ब्रेकफेल हो गया जिससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर तत्काल स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल लेकर आई जहां सभी का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button