बिलासपुर

सस्ते में प्लाट और मकान बनाने का झांसा देकर 50 से 60 लोगो से धोखाधड़ी के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Advertisement

(शशि कोन्हेर के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर। पुलिस ने सस्ते में प्लाट और मकान दिलाने का झांसा देकर 50 से 60 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के द्वारा अशोकनगर क्षेत्र में टिप टॉप आफिस खोल कर लोगों को झटका दिया जा रहा था। श्याम टेंट हाउस राम निकेतन सरकंडा में रहने वाली श्रीमती अंजना खरे के द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने इन दोनों आरोपियों का भंडाफोड़ किया।

Advertisement
Advertisement

प्रार्थिया महिला श्रीमती अंजना खरे ने बताया कि मार्च 2023 में भूमि कंस्ट्रक्शन के नाम से एक पंपलेट घर-घर में बांटा गया था। जिसमें लोगों को सस्ता प्लाट और मकान देने का झांसा दिया गया था इस पर महिला ने भूमि कंस्ट्रक्शन के अशोक नगर स्थित ऑफिस में संतोष जायसवाल दीपक जायसवाल और सचिन जायसवाल से संपर्क किया। उन्होंने आकर्षक स्कीम बताएं कर 1000 वर्ग फिट दिखाकर इसमें मकान बनाकर देने के लिए 25 लाख में सौदा किया और बुकिंग के लिए 21 हजार का एडवांस रसीद काट कर ले लिया। कुछ दिनों बाद संतोष जायसवाल संदीप जायसवाल और सचिन जायसवाल ने महिला को 3 लाख जमा करने को कहा और 1 माह के भीतर रजिस्ट्री की बात कही। इस पर महिला ने 3 लाख रुपए आरोपी गणों को दे दिए।

Advertisement

आरोपियों ने 19 जुलाई को सुबह महिला को रजिस्ट्री कार्यालय बुलाया। लेकिन वहां काफी देर तक उनके ना आने के बाद मोबाइल लगाया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला। इस पर महिला ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी जांच पर यह बात उजागर हुई कि इन आरोपियों के द्वारा 40-50 लोगों को सस्ता मकान और प्राण देने के नाम से ठगा गया है। महिला की निशानदेही पर आरोपियों के अलग-अलग ऑफिस में रेड करने पर कई ग्राहकों से पैसा ले लेंगे दस्तावेज प्राप्त हुए। इन सभी पीड़ित पक्षों का कथन लिया गया और पुलिस के द्वारा संतोष जायसवाल एवं संजीव जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button