बिलासपुर
बिलासपुर में सिम्स की चौथी मंजिल से गुरुवार की सुबह एक महिला ने लगाई छलांग….
(शशि कोन्हेर) : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। परिजनों ने उन्हें 4 दिन पहले सिम्स में भर्ती कराया है। बुधवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके चलते उसकी पत्नी लता कश्यप काफी परेशान हो गई थी। वह आज सुबह टहलते हुए वह एकाएक चौथी मंजिल पर जा पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी। घटना में महिला को गंभीर चोट आई है बताया जा रहा है कि उसकी रीढ़ की हड्डी सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी है।
Advertisement