अम्बिकापुर

कृष्णोत्सव में भंडारे का आयोजन जपं उपाध्यक्ष हुये शामिल…..


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) – ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदो में 24 अगस्त को आयोजित कृष्णोत्सव के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के विशेष अनुरोध पर जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव श्री कृष्णजन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामवासियों को पुड़ी सब्जी,भोग प्रसाद का वितरण समिति सदस्यों के आग्रह पर किया। ग्राम वासियों ने जंप उपाध्यक्ष का स्वागत ढोल नगाड़ों के स्वर लहरी में थिरकते हुए किये।

Advertisement


इस मौके पर जंप उपाध्यक्ष सिंह देव ने आयोजन समिति बधाई देते हुए कहा – प्रेम से ही भगवान रिझते है जहां सत्य, धर्म प्रेम , सच्ची श्रद्धा होती है वहीं ईश्वर का वास होता हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा अन्य त्योहार आपसी भाईचारा और प्रेम का स्त्रोत सदा से रहा है।

Advertisement
Advertisement


निर्विकार निश्छल भाव से किया गया सद्कर्म हमें ईश्वर के बहुत करीब ले जाता हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें आपस में जोड़ते हुए भक्ति मार्ग में चलने की प्रेरणा देती है । यही हमारी प्राचीन संस्कृति रही है। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अपरम्पार है। ऐसा धार्मिक कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना पांडेय, शैलेश पांडेय, आईटी सेल मकसूद हुसैन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति सदस्य ग्राम वासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button