अम्बिकापुर

किसान जोड़ो सम्मान यात्रा किसानों के लिए है – किसान धरती के भगवान है — साहू

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर:-(सरगुजा) देश में सम्मानीय राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही है। ठीक उसी के नक्शे कदम पर हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं माननीय मंत्री टी0 एस0 सिंह देव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के इजाजत एवं मार्ग दर्शन में बिना प्रोटोकॉल के बस्तर से सरगुजा तक किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकाल कर सरकार के किसान कल्याणकारी योजनाओं को गांव कस्बों में बसने वाले क्षेत्र के किसानों तक पहुंचाया जा रहा है, किसान धरती के भगवान है।

Advertisement


उपरोक्त बातें प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू ने अपने सरगुजा प्रवास के दौरान लखनपुर जंप क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला में 21 नवंबर को आयोजित किसान जोड़ो सम्मान यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित किसानों नर्तक दल के कलाकारों तथा दूरदराज ग्रामीण इलाकों से आये जनसमुदाय को जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा।
आगे उन्होंने ने अपने उद्बोधन में झीरम घाटी के घटना का जिक्र किया। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को राम, माननीय मंत्री टी0 एस0 सिंह देव को लक्ष्मण, ताम्रध्वज साहू को भरत, तथा चरण दास महंत को शत्रुघन, का दर्जा देते हुए प्रदेशवासियों के लिए उनकी प्रतिबद्धता को बताया ‌। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शासन के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सविस्तार से बताया। अध्यक्ष साहू ने
भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए खुदगर्जी के जमीन पर राजनीति करते हुए
जाति धर्म के नाम पर लडाने फंसाने तथा उद्योगपतियों को लाभ दिलाने के लिए स्कूल विद्यालय, अस्पताल, एयरपोर्ट को बेचने वाला कहा। कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अमीत सिंह देव का प्रशंसा करते हुए जिला किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई दी। उद्बोधन के कड़ी में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अमीत सिंह देव ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार के किसान हितैषी योजनाओं के बारे में तफ्सील से बताया तथा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अन्न दाताओं से 2650 रूपये प्रति किविन्टल धान खरीदी किया जाने जानकारी दी। आगे यह कहा – कांग्रेस सदा से गरीब किसानों का हमदर्द रहा है यह भूलने वाली बात नहीं है, जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं। किसानों के आय में वृद्धि हुई है। कर्ज माफी बिजली बील हाफ के अलावा अन्य दूसरे योजनाओं की लाभ प्रत्येक्ष रूप में छत्तीसगढ़ किसानों को मिल रही है। किसान प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। इसी तरह आपका सहयोग मिलता रहा तो निश्चित रूप से आगे भी कांग्रेस सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अन्नदाता देश रूपी शरीर के रीड की हड्डी है।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होंने ने अपने वक्तव्य में कहा- प्रदेश में पूर्व के भाजपा सरकार ने किसानों से छल किया जिन योजनाओं की लाभ बहुत पहले किसानों को मिलना चाहिए था नहीं मिला। छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी0 एस0 सिंह देव के सकारात्मक सोच ने किसानों के दशा और दिशा को बदल दिया है।

Advertisement
Advertisement


प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेश सिंह देव ने भी सम्बोधित किया उन्होंने कहा– मुझे याद नहीं पूर्व के सरकार ने किसानों से इतनी ऊंची समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की होगी। बीते समय में किस दर पर धान खरीदी किया जाता था इस बात के गवाह आप खुद रहे हैं। पहले किसानों को शासन के ओर से क्या क्या योजना लाभ मिला सिलसिलेवार बताया।

Advertisement


इसी फेहरिस्त में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा – कल्चर से कल्चर मिलकर एग्रीकल्चर हो जाती है। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की किसानों के हित के प्रति जो जिम्मेदारी रही है उसे बखूबी निभाया है। किसान खुशहाल हैं। इस मौके पर प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष साहू का जिला एवं ब्लाक किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया । प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने चयनित किसानों को गमछा व श्रीफल से तथा कार्यक्रम में सम्मिलित सुआ, शैला, करमा, बायर, नर्तक दल के महिला पुरुष लोक कलाकारों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया । इस दौरान रायपुर से उनके साथ पत्नी श्रीमती देवकुवर साहू, पुत्री दिप्ती साहू, राजीव गुप्ता ,मीनाक्षी, प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी प्रदेश मिडिया प्रभारी चन्द्र प्रताप ठुडे, जंप अध्यक्ष मोनिका सिंह ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता विष्णु सिंह देव, रमेश जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता जिला किसान कांग्रेस सचिव सत्येन्द्र राय, जिला किसान कांग्रेस प्रवक्ता मुन्ना पांडेय, शैलेश पांडेय, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसुजान द्विवेदी, असफाक खान, अमीत बारी,जगरोपन यादव अजर चौधरी, किसान कांग्रेस मिडिया प्रभारी मकसूद हुसैन, अमीत बारी, मनोज शुक्ला, रमज़ान खान जंप सदस्य प्रमीला राजवाड़े, विनोद सिंह (सरपंच) उपेन्द्र सिंह, अनील गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, शुक्ला राम, शिवनारायण सिंह सहित ग्राम पंचायतों से आये किसान तथा ग्राम वासी काफी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन उपेन्द्र सिंह ने किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button