देश

ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत…..पारादीप में जहाज के लंगर पर पाया गया रूसी इंजीनियर का शव, जांच जारी

(शशि कोन्हेर) : ओडिशा में रूसी नागरिकों के मृत पाए जाने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। बी व्लादिमीर और पॉवेल एंथम के बाद अब एक और रूसी नागरिक मृत पाया गया है, जिनका शव जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज के लंगर से बरामद किया गया। एक तरफ रायगढ़ के साई इंटरनेशनल होटल में रहने आए चार पर्यटकों में से दो की मौत की गुत्‍थी अभी सुलझ नहीं पाई है कि वहीं, मंगलवार तड़के एक और रूसी नागरिक का राज्‍य में मृत पाया जाना चिंता का विषय है। मृत नागरिक की पहचान मिल याकुब सर्जल के रूप में हुई है, जो जहाज का चीफ इंजीनियर था।

Advertisement


पारादीप पोर्ट आंकरेज में मौजूद एक जहाज में इस रूसी नागरिक की मौत हुई है। मृतक रूसी नागरिक जहाज में चीफ इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे। रूसी नागरिक इंजीनियर याकुब की मृत्यु किस वजह से हुई है, फिलहाल उसके कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि, सूत्रों से जानकारी मिली है कि रूसी नागरिक की मृत्यु हृदय की गति रूकने के कारण हुई है। हालांकि, अभी तक इस पर पोर्ट के अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पारादीप बंदरगाह के अध्यक्ष पी.एल.हारनाद ने कहा है कि देर रात रूसी नागरिक की मृत्यु हुई है। घटना की जांच होने के बाद पता चलेगा कि किस वजह से इस रूसी इंजीनियर की मृत्यु हुई है।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले दो रूसी नागरिक की मृत्यु ओडिशा के रायगड़ा में हुई थी, जो न केवल राज्य में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा के केंद्र में रही। 22 तारीख को रायगड़ा के एक होटल में ठहरे रूसी पर्यटक व्‍लादिमीर बिदानोव की होटल के कमरे में संदिग्‍ध हालत में मौत हुई है। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए रायगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन ने रूसी राजदूत से संपर्क किया। व्‍लादिमीर के बेटे का भारत आना संंभव न होने से रूस के राजदूत की सहमति से शव के पोस्टमार्टम करने के साथ अंतिम क्रिया सम्पन्न की गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस का कहना है कि व्‍लादिमीर की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button