देश

जेल से 21 दिनों के लिए बाहर आए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रोहतक – दुष्‍कर्म और हत्‍या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलने की तैयारी में है। सबसे पहले सिरसा डेरा जाने की बात सामने आ रही है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम गुरमीत सिंह को फरलो मिली है।

Advertisement

इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते राम रहीम को पैराेल तो मिली है, मगर फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम पहली बार सिरसा डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव भी हैं तो राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Advertisement

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआइ की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही सीबीआइ अदालत लगाई गई, जिसमें रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। वहीं पत्रकार हत्‍याकांड में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। इसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है।

Advertisement

मई 2021 में मिली थी 48 घंटे की पैरोल

Advertisement

बीमार होने पर डेरामुखी गुरमीत को कई बार जेल से बाहर पीजीआइएमएस और गुरुग्राम अस्पताल में भी ले जाया गया। डेरामुखी गुरमीत इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो के लिए अपील कर चुका था। पिछले साल मई 2021 में उसे 48 घंटे की पैरोल मिली थी। इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए गुरुग्राम में गया था। इस दौरान उसकी सुरक्षा में भी चूक का मामला सामने आया था। वापस लौटते समय सुरक्षा इंचार्ज महम डीएसपी शमशेर ने नियमों का उल्लंघन कर दो महिलाओं से मिलवा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button