देश

कोहरे की वजह से 80 फ्लाइटें और कई ट्रेनें लेट…. IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली में घने कोहरे का असर लगातार याताय़ात पर पड़ रहा है। नए साल से पहले भी इसमें राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कई फ्लाइट्स और ट्रेन देरी से चल रही हैं जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को भी यही सिलसिला जारी है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 80 फ्लाइट लेट बताई जा रही हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेन भी देरी से चल रही हैं।

Advertisement

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। मैसम विभाग के मुताबिक नए साल पर भी इससे राहत नहीं मिलेगी। वहीं शनिवार को भी कोहरे के चलते दिल्ली के ज्यातर हिस्सों में विजिबिलिटी काफी कम है जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने वाले यात्रियों को भी कोहरे के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कम दृश्यता के कारण उड़ानें और ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कई डायवर्ट की गई हैं। शनिवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के चलते 80 से अधिक उड़ानें लेट हैं। दिल्ली से सिक्किम जा रहे एक यात्री ने कहा, कोहरे और मौसम की स्थिति के कारण हमारी फ्लाइट दो घंटे लेट है।

Advertisement

Advertisement

वहीं ऑटो और कैब ड्राइवरों ने बताया कि कल की तुलना में आज कोहरा की स्थिति थोड़ी बेहतर है। कल कोहरे के चलते 40 मिनट का सफर तय करने में 2 घंटे लग गए थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button