बिलासपुर

न्यू होराइजन डेन्टल कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय “डॉक्टर डे” कार्यक्रम

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आज राष्ट्रीय डॉक्टर डे के उपलक्ष में सुबह 9 बजे न्यू होराईजन डेन्टल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, सकरी, बिलासपुर द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व डॉ. राजकुमार खेत्रपाल एवं डीन राणा के वर्गीस के द्वारा किया गया। इस रैली में कालेज के सभी डॉक्टरर्स एवं छात्र / छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज की। यह रैली सकरी से होते हुये कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। जिसके उपरांत डॉ. राजकुमार खेत्रपाल द्वारा कालेज के डाक्टरो को सम्मानित किया गया। जिसमें डाक्टर राणा के वर्गीस, डा. योगेश महोबिया, डॉ. लक्ष्मीकांत कश्यप, डॉ. मालविका सिसोदिया, डॉ. विनी आकांक्षा जय, डॉ. गौरव त्रिपाठी, डां तरुण भटनागर, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. विनोद पटेल, डॉ. रक्षित, डॉ. अशोक देवांगन डॉ. अभिषेक बलानी एवं पीजी छात्रा डॉ. सृष्टि दास शामिल थे।

Advertisement

डॉ. राजकुमार खेत्रपाल ने इस अवसर पर कहा कि यह एक रिप्रेजेटेशन है। हम सभी डॉक्टरों का सम्मान करते हैं, इस अवसर पर श्री अशोक अग्रवाल ने अपनी ओर से एवं बर्फानी एकेडेमिया की ओर से सभी डॉक्टरों का अभिवादन किया और समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा देने के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम के पश्चात् छात्रों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसमें यह बताया गया कि डॉक्टर अपनी सम्पूर्ण क्षमता से मरीजो का इलाज कर उन्हें जल्द से जल्द स्वाथ्य करते है। लेकिन अगर डॉक्टर न चाहते हुये दुर्घटनावश मरीज़ का नुकशान हो जाता है तो वह डॉक्टर को हैवान समझने लगते हैं।

Advertisement
Advertisement

सम्पूर्ण राष्ट्रीय डॉक्टर डें कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. लक्ष्मीकात कश्यप, डॉ. स्वतंत्र श्रीवास्तव, डॉ. अनुरिमा अवस्थी, डॉ. तरूण भटनागर, कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आंचल प्रधान ने सक्रिय सहयोग रहा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button